नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Lock Upp 2: एकता कपूर का शो 'लॉकअप सीजन 2' इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'लॉकअप 2' ने नेटफ्लिक्स आते ही बवाल मचा दिया है। इस शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारों के अलावा, जानें-माने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ने हिस्सा लिया। शो पर कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक रही है। शो से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। जी हां शो से श्रेष्ठा अय्यर बाहर हो गई हैं। वहीं, शो पर इस वक्त काफी ब्लास्ट हो रहे हैं। 'लॉकअप 2' की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। ऐसे में अब कंगना ने शो के एक कंटेस्टेंट पर उसके फॉलोअर्स को लेकर तंज कसा। आइए जानते हैं क...