देहरादून, जनवरी 4 -- उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू को लेकर बवाल उत्तराखंड से बिहार तक माहौल गर्मा गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बिहार की लड़कियां 20-25 हडार में शादी के लिए मिल जाती हैं। उनके बयान पर उत्तराखंड भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बिहार की महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति को हिदायद दी है। उन्होंने मंत्री के पति को भविष्य में इस तरह की बयानबाजी न करने और सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी। उनके बयान की कड़ी निंदा हो रही है और बिहार महिला आयोग ने भी इसका संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। संभव है कि सीएम द्वारा जल्द ऐक्शन लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- ...