'2047 के विकसित भारत' लक्ष्य के अनुरूप बनाएं रोडमैप
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने शनिवार को काशी-विंध्य आर्थिक विकास क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजनाओं की वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि '2047 के विकसित भारत' के लक्ष्य के हिसाब से रोडमैप बनाएं। उसके साथ एक वार्षिक लक्ष्य भी बनाएं और उसके हिसाब से कार्यों को चरणवार पूरा करें। उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में विकास क्षेत्र के अंतर्गत शामिल जिलों-वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के विभिन्न विकासात्मक एवं प्राथमिकता वाले विषयों की समीक्षा की। लगभग एक घंटे तक हुई बैठक में ग्लोबल टूरिज्म, एग्रीकल्चर एंड फार्मिंग, कौशल विकास, शिक्षा की गुणवत्ता, लर्निंग आउटकम, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब, पॉवर एंड एनर्जी, मेडिसिटी की मजबूती पर चर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.