-20 डिग्री में सिक्किम में सड़क तैयार किया, अब चिलचिलाती धूप में बना रहे बेली ब्रिज
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट भारत से सटे चीन, तिब्बत व पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों, पुलों, सुरंगों और हवाईअड्डों का निर्माण व रखरखाव करने वाली रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर बेली ब्रिज बनाने की चुनौती मिली है। पूर्व बिहार होकर कोसी, सीमांचल, नॉर्थ ईस्ट, नेपाल व उत्तर बंगाल के बीच यातायात को फिर से चालू करने के लिए बीआरओ की 80 सदस्यीय अभियंताओं व टेक्नीशियनों की टीम दिनरात काम कर रही है। बेली ब्रिज तैयार करने वाली टीम के सदस्यों ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक हमलोग सिक्किम के लाचुंग में तिब्बत सीमा के पास सड़क तैयार कर रहे थे। समुद्र तल से तिब्बत के लाचुंग की ऊंचाई करीब 9600 फीट है। इतनी ऊंचाई पर रात से लेकर सुबह तक न्यूनतम तापमान -20 डिग्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.