नई दिल्ली, अगस्त 25 -- हर कोई चाहता है कि दूध पर मोटी मलाई जमे, क्योंकि मलाई से काफी काम हो जाता है। मलाई को चीनी के साथ मिक्स कर के खा लो या इसे इकठ्ठा कर के बटर या देसी घी बना लो। लेकिन दूध कितना भी गाढ़ा हो, सही से उबाला ना जाए तो मलाई भी बिल्कुल पतली सी जमती है। दरअसल मोटी मलाई जमाने का एक खास तरीका होता है, जिसे फॉलो कर के आप पैकेट वाले दूध से भी अच्छी खासी मलाई निकाल सकते हैं सोशल मीडिया पर 156 नाम का रूल वायरल हो रहा है, जिसे फॉलो कर के आप हर बार ज्यादा मलाई निकाल सकते हैं। ये रूल वाकई काम करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा मलाई दूध से निकाल पाएं, तो ये आपको जरूर जान लेना चाहिए।मोटी मलाई जमाने का 156 रूल क्या है? मोटी मलाई जमाने के लिए एक खास रूल फॉलो किया जाता है, जिसे 156 रूल कहते हैं। इसमें 1, 5 और 6 घंटे के लिए आप...