अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में शहर के लोगों को राहत देने के बजाय बिजली विभाग ने उन्हें '15 मिनट' का ऐसा झुनझुना थमा दिया है, जो पूरे दिन बजता रहता है लेकिन बिजली नहीं आती। सुबह से रात तक फोन घनघनाते रहे, लोग कभी बिजलीघर तो कभी पार्षदों को कॉल करते रहे, मगर हर तरफ से वही रटा-रटाया जवाब, 'बस 15 मिनट में सप्लाई चालू हो जाएगी।' मंगलवार को हालत यह रही कि बिजली से ज्यादा लोगों का धैर्य ट्रिप करता नजर आया। उमस, पसीना, अंधेरा और पानी की किल्लत के बीच शहरवासी खुद को सिस्टम की लापरवाही के हवाले महसूस करते रहे। शिवपुरी, रघुवीरपुरी समेत आसपास के इलाकों में सोमवार देररात से शुरू हुई बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। मंगलवार को भी दिनभर बिजली आती-जाती रही। देरशाम तक हालात सामान्य नहीं हो सके। जीवनगढ़, सारसौ...