जमशेदपुर, मार्च 23 -- आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने आरोप लगाया कि मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग जैसे संवैधानिक पदों पर नियुक्ति नहीं करना और उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों को नहीं मानना संवैधानिक मर्यादा का हनन है। अगर इन पदों पर सरकार 14 अप्रैल तक नियुक्ति नहीं करती है तो नई दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप करने की मांग की जाएगी। वे रविवार को सर्किट हाउस में संघ की केन्द्रीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आरटीआई कार्यकर्ताओं को धमकी देने के मामले में प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं करने के खिलाफ और आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए जल्द उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.