नई दिल्ली, अगस्त 25 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की अंग्रेजी बोलने की स्टाइल की तुलना अपनी अंग्रेजी से की है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें दोनों के अंग्रेजी में बोलने के तरीके को आमने-सामने रखा गया है।कंगना ने क्या शेयर किया? कंगना की ओर से शेयर की गई रील की शुरुआत अभिजीत दीपके के अंग्रेजी में दिए गए एक सार्वजनिक बयान से होती है। इसके बाद इसमें कंगना का कुछ साल पुराना अंग्रेजी भाषण दिखाया गया है। इस भाषण में वह फिल्म इंडस्ट्री में एक महिला कलाकार के तौर पर अपनी छवि और अनुभव के बारे में बात करती नजर आती हैं। रील पर लिखा था कि "12वीं पास कंगना रनौत बनाम बोस्टन यूनिवर्सिटी के CJP दीपके का अंग्रेजी स्तर- एक शानदार है, दूसरे को रीबूट की जरूरत है।...