नई दिल्ली, अगस्त 7 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने आज (शुक्रवार, 07 अगस्त को) डाबर इंडिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें डाबर इंडिया को "100% शुद्ध", "100% प्राकृतिक" और "100% ऑर्गेनिक" जैसे दावों वाले कई खाद्य उत्पादों की बिक्री रोकने का निर्देश दिया था। डाबर इंडिया शहद, गाय का घी और खाने योग्य तेल जैसे खाद्य उत्पाद "100 प्रतिशत" दावों के साथ बेच रहा था। FSSAI ने 3 अगस्त को जारी अपने आदेश में डाबर को "100%" दावों वाले कई उत्पादों की बिक्री तुरंत बंद करने का निर्देश दिया था। जस्टिस अमित महाजन ने 3 अगस्त के FSSAI आदेश को चुनौती देने वाली डाबर की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, FSSAI और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया है। जस्टिस अमित महाजन ने कहा कि पह...