पीटीआई, अगस्त 3 -- गौरक्षक मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान के एक गैंग से धमकी मिली है। मानेसर का दावा है कि उन्हें इंस्टाग्राम ऑडियो कॉल के जरिए धमकी दी गई है। मोनू मानेसर फरवरी 2023 में जुनैद और नासिर मर्डर केस में आरोपी है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। उसने ऑडिय रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मोनू मानेसर को यह धमकी नूंह में बृजमण्डल जलाभिषेक यात्रा शुरू होने से पहले मिली है। साल 2023 में इसी यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। यह हिंसा जुनैद और नासिर की हत्या के कुछ महीने बाद भड़की थी जिसमें दो लोगों की मौत जबति पुलिसकर्मियों समेत 15 अन्य घायल हुए थे।इस साल यात्रा से बना ली दूरी मोनू मानेसर ने साल 2023 में इस वार्षिक यात्रा से पहले एक वीडियो शेयर किया था और इसमें शामिल होने का एलान किया था, हालां...