नई दिल्ली, जुलाई 11 -- एक तरफ जहां ज्यादातर बॉलीवुड एक्टर्स के स्ट्रगल की कहानियां हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं, वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी दास्तां थोड़ी अलग है। एक ऐसा ही नाम है लीजेंडरी एक्टर आर माधवन का। माधवन खुद अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्होंने महज 12वीं क्लास में यह सोच लिया था कि किस तरह उन्हें न सिर्फ रईस बनना है बल्कि बहुत ज्यादा नाम भी कमाना है। माधवन को कुछ चीजों में महारथ हासिल करना था और बाकी चीजों में वह थोड़ा-थोड़ा सभी कुछ करना चाहते थे। कहना होगा कि उन्हें इस बात का पूरा फायदा भी मिला।नोटबुक में आज भी लिखा है यह सपना मशहूर भारतीय लेखक चेतन भगत के साथ बातचीत में आर माधवन ने बताया, "मैंने अपने सपनों की लिस्ट बनाई तो लिखा कि मुझे कनाडा से 12वीं पास करके हर चीज थोड़ी-थोड़ी सीखनी है और कुछ चीजों में मास्टर ह...