''''वैश्य समाज को मजबूत होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी''''
गाज़ियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। गुलधर स्थित एक फार्म हाउस में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल ने वैश्य समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी पर विशेष बल दिया। इस दौरान सभी से अधिक से अधिक वैश्य मित्र बनाने का आह्वान किया। प्रमुख वक्ता अशोक गोयल ने कहा कि वैश्य समाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल देश, बल्कि पूरे विश्व को दिशा प्रदान कर रहे हैं। जैन समाज के पुत्र अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। उन्होंने सभी से गौ सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही बड़ौत कांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संगठन की एकता पर बल दिया। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.