''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान में डीएम-एसपी ने रोपे पौधे
औरैया, जुलाई 6 -- औरैया में एक से सात जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सोमवार को तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। इस दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों से पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सदर तहसील में डीएम-एसपी ने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.