कानपुर, दिसम्बर 6 -- बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल, कैंटोनमेंट के छात्रों ने एक अद्भुत और वैश्विक संदेश देने वाला नाटक ''वेब ऑफ लॉस्ट स्टोरीज'' का मंचन किया। नाटक में विश्व की सभी संस्कृतियों की कहानियों को संजोया गया है, जिसमें भारत, जापान, जर्मनी, इटली और मिस्र की पांच कहानियां शामिल हैं। छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता और अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। शुभारंभ संस्थापक एवं सीईओ प्रीति अग्रवाल और उमा अग्रवाल ने किया। नाटक का संदेश है कि जब हम अपनी कहानियां साझा करते हैं, तभी घाव भरते हैं और दुनिया एक होती है। अभिभावकों के साथ-साथ शहर के कई साहित्यकार और कला प्रेमी भी उपस्थित रहे, जिनमें रजनी गुप्ता, मीनाक्षी सक्सेना और आशा वर्मा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...