लखीसराय, मई 11 -- चानन, निज संवाददाता। प्रखंड का इकलौता मननपुर बाजार का समुचित विकास अब तक संभव नहीं हो सका। इटौन पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले मननपुर बाजार को अब भी उद्धारक की तालाश है। प्रमुख हाट बाजार रहने के बाद भी यहां पेयजल , शौचालय की बड़ी समस्या है। गर्मी, ठंड या फिर बरसात हर मौसम में बाजार आए लोगों को पानी की किल्लत होती है। दस पंचायत के प्रमुख हाट बाजार रहने के बाद भी नोटिफिकेशन एरिया का गठन नहीं होने से लोग जहां-तहां सब्जी, मछली सहित अन्य समान बेचते रहते हैं। बाजार में रोजना 20-25 हजार लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह बाजार इटौन पंचायत के वार्ड नं 09 में पड़ता है। यह भी पढ़ें- बाजार में यूरिनल की सुविधा नहीं होने से महिलाएं परेशानसार्वजनिक शौचालय का अभाव: करीब एक किलोमीटर रेडियस में फैला मननपुर बाजार में सार्वजनिक शौचालय या यूरिनल नह...