कुशीनगर, मार्च 21 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद।नगर पंचायत फाजिलनगर के मुख्य प्रवेश स्थल पर करीब 18 लाख रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इसका शिलान्यास किया।शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि किसी भी नगर का प्रवेश द्वार उसकी पहचान और गौरव का प्रतीक होता है। फाजिलनगर के इस नए प्रवेश द्वार को आधुनिक और आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिससे नगर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, पुल, प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के साथ-साथ अब प्रवेश द्वार का निर्माण होने से क्षेत्र का स्वरू...