नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो ने कंपनीकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गय। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के पंचशील ग्रीन-1 निवासी आर्यन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जितेंद्र कुमार सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित एक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह रोजाना घर से कार्यालय आते हैं। वह 20 अप्रैल की दोपहर करीब 1.30 बजे ऑफिस आ रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-58 स्थित श्रमिक चौक पर पहुंचे तो एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि ऑटो नंबर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ...