नोएडा, अक्टूबर 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ स्थित लोकभवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को पदक पहनाकर उनके साहस और सेवाभाव की सराहना की। इस दौरान गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक मिला। पदक पाने वालों में चार अन्य एसटीएफ की नोएडा यूनिट के जवान हैं। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित वीरता पदक के लिए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह, एसटीएफ के आरक्षी देवदत्त सिंह और राजन कुमार का चयन किया गया था। तीनों को गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वीरता पदक प्रदान किया। वहीं, गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित वीरता पदक से एसटीएफ के उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य और मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मेरठ के गौरव और संभल के सी...