औरैया, अप्रैल 19 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को महिला थाना ककोर में 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 50 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान ऐसे 10 परिवारों को चिन्हित किया गया, जो आपसी वैचारिक मतभेद के चलते अलग रह रहे थे और साथ रहने को तैयार नहीं थे। काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराया गया और उन्हें पुन: साथ रहने के लिए राजी किया गया। समझौते के बाद सभी परिवारों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया गया। पुलिस ने बताया कि 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत बिखरे परिवारों को जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- साथ रहने को राजी हुए दंपति इस अवसर पर प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। ...