बलिया, मार्च 24 -- बलिया। रसोई गैस वितरण में अनियमितता दूर कर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने, निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा वसूलने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई आदि की मांग को लेकर जन अधिकार मंच ने सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान मे जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद गैस बुकिंग का नियम लागू है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी होम डिलिवरी में घोर अनियमितताएं की जा रही हैं। विवश होकर बुजुर्गों और महिलाओं को भी गोदाम पर घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। काटी पर्ची पर दर्ज धनराशि से अधिक पैसा ट्राली मैनों द्वारा लेने तथा कुछ एजेंसियों द्वारा निर्धारित वजन से कम वजन के गैस सिलिण्डर देने की शिकायत भी मिल रही है। इस पर तत...