नई दिल्ली, जनवरी 31 -- सलमान खान और कटरीना कैफ के बीच बॉन्ड की खबरें फैंस के बीच अक्सर मशहूर रहती थीं। 2000 के दशक में सलमान खान और कटरीना कैफ के अफेयर के चर्चे भी खूब थे। अब दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक किस्सा उस रेस्तरां के मालिक ने बताया है जहां सलमान और कटरीना जाया करते थे। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार सलमान खान ने कटरीना कैफ को मनाने के लिए मुंह में गुलाब दबाकर उनके लिए डांस किया था।सलमान और कटरीना के रिश्ते का दिलचस्प किस्सा रेडिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑलिव बार एंड किचन के फाउंडर ने सलमान और कटरीना के रिश्ते से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि सलमान और कटरीना का रोमांस ओलिव के शुरुआती दिनों में शुरू हुआ था। यहां क्लिक करके देखें वीडियो। सलमान और कटरीना की हुई थी लड़ाई रेस्तरां के मालिक ने कहा, "मुझे याद है एक ...