नई दिल्ली, मई 30 -- पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 'डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट' नीति लागू किए जाने के बाद हाकिमपुर चेकपोस्ट पर बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी जमा हो गए। ये प्रवासी कई सालों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे थे। वहीं, दिल्ली-NCR में मौसम कूल-कूल हो गया है। शनिवार को शाम चार बजे के बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बौछारे पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया था। IMD की मानें तो कल भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की टॉप-5 न्यूज...'हेलमेट नहीं पहना होता तो मेरा सिर दो टुकड़ा हो जाता', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के राष...