मुरादाबाद, मार्च 10 -- कपूर कंपनी स्थित हुल्का माता मंदिर हुलक नाम से बना है। यह लगभग पांच सौ वर्ष पुराना है। यह पहले मठ के रूप में स्थापित था। एक अंग्रेज ने होली के बाद अपने बच्चे की तबीयत ठीक होने की मन्नत पूरी होने पर इसे बनवाया था। महंत बीएन गोस्वमी की सातवीं पीढ़ी इस मंदिर की देखभाल करने में जुटी है। महंत बीएन गोस्वामी ने बताया लगभग पांच सौ वर्ष पहले इस मंदिर का निर्माण उनके बाबा के गुरुभाई प्रभुदेव ने करवाया था। निर्माण के बाद मंदिर की देखभाल करने का दायित्व उनके बाबा को सौंपा गया था, तभी से इनका परिवार इस मंदिर को संभाले है। उन्होंने बताया कि होली दहन के बाद ताप बढ़ जाता है। उससे उल्टी सहित अन्य बीमारियां हो जाती हैं। इसी ताप को शांत करने के लिए इस मठ पर शीतला माता को जल चढ़ाया जाता है। कभी एक अंग्रेज अफसर के बच्चे की तबियत खराब हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.