नई दिल्ली, जुलाई 7 -- अनुभवी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने संजू सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर रखने पर हैरानी जताई है। उनको अजीब लग रहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो का टीम इंडिया से पत्ता कट गया। भारत को 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। हालांकि, सैमसन भारत के लिए पिछले तीन मैचों में फ्लॉप रहे। उन्होंने आयरलैंड में पांच रन बनाने के अलावा गोल्डन डक झेला। वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में एक रन बनाकर लौटे। सैमसन को इंग्लैंड में दूसरे मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंसी ने रिप्लेस किया। सूर्यवंशी जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में हैं।'उम्मीद है कि संजू सैमसन से.' तीन सालों से भारतीय टीम से ब...