वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में 'हीट स्ट्रोक' से डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर भी एक-एक कर दगने लगे हैं। अकेले वाराणसी जोन में 23 दिन में 63 यानी हर रोज तीन ट्रांसफॉर्मर जल गए। वहीं जोन द्वितीय यानी तीन जिलों चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में यह संख्या 482 है। पूर्वांचल डिस्कॉम से जुड़े 21 जिलों पर नजर डालें तो यह जले ट्रांसफॉमरों का आकड़ा 2321 है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या कम है लेकिन चिंतनीय है। वहीं, अभियंताओं का कहना है कि डिस्कॉम प्रबंधन अपना ठीकरा फोड़ रहा है। एक-एक ट्रांसफॉर्मर 20-20 बार जल चुका है। वहां नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की बजाए पुराने की ही मरम्मत कराकर सप्लाई देने पर दबाब बनाया जाता है। यह भी पढ़ें- गर्मी ने झुलसाया तन, बेचैन रहा मन यही नहीं अभियंताओं के वेतन से ट्रांसफॉर्मर मरम्मत...