बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया। बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू (हीटवेव) से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। एडीएम अनिल कुमार ने आमजन को सतर्क रहकर जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। बताया कि अत्यधिक गर्मी स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। मौसम विभाग के मानकों के तहत यदि किसी स्थान का तापमान लगातार तीन दिनों तक सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहता है, तो उसे हीटवेव माना जाता है। वहीं विश्व मौसम संगठन के अनुसार, पांच दिनों तक तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहने या लगातार दो दिन 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने पर भी लू घोषित की जाती है। यह भी पढ़ें- पारा @ 42, आसमान से बरस रहे अंगारे यह भी पढ़ें- कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहाल यह भी पढ़ें- हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियान

हिंदी...