वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। हिमगिरि एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर उचक्का भाग निकला। पर्स में 45 हजार रुपए नगद और एक आईफोन भी रखा था। बीते 20 जनवरी को हुई घटना के संदर्भ में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के रूप नगर की रहने वाली पिंकी रानी ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि वह हिमगिरि एक्सप्रेस के बी-2 बोगी में यात्रा कर रही थी। देर रात दो बजे व्यासनगर स्टेशन के समीप ट्रेन धीमी हुई। इस बीच एक उचक्का उनका पर्स छीनकर ट्रेन से कूद गया। जसीडीह स्टेशन पर इसकी लिखित शिकायती की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...