'हिन्दुस्तान' आज करेगा 200 मेधावियों का सम्मान
आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर जिले के साथ-साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को दैनिक हिन्दुस्तान यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहयोग से सम्मानित करेगा। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन गुरुवार को सुबह 10:30 बजे शहर के विकास भवन के पास स्थित हरिऔध कला केंद्र में किया जाएगा। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की वर्ष 2025-26 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के करीब 200 मेधावियों को सम्मानित करने की तैयारी की गई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुलिस अधीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.