अनंतनाग, सितम्बर 3 -- नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने घाटी में कश्मीरी पंडितों को मिल रही हालिया धमकियों को जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा न देने की 'साजिश' बताया है। उन्होंने इसके लिए उपराज्यपाल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। फारूक अब्दुल्ला के इस बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब ताजा धमकी भरे पत्रों से पंडित कर्मचारी और उनके परिवार दहशत में हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय और भाजपा ने इन टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। 'शायद ही यहां कश्मीरी पंडित रहते हैं' दरअसल, फारूक अब्दुल्ला ने अनंतनाग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि धमकी कौन दे रहा है? कश्मीरी पंडित अब यहां शायद ही रहते हैं। यहां तैनात सभी बड़े अधिकारी बाहर के हिंदू हैं। महानिदेशक, उप...