नई दिल्ली, फरवरी 6 -- अनुभव सिन्हा का नाम बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स में लिया जाता है। उन्हें अपने करियरि में आर्टिकल 15 जैसी समाजिक मुद्दों से लेकर रा.वन जैसी साइंस फिक्शन कहानी बनाने के लिए जाना जाता है। अब अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी आ आ रही है। अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी उसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अस्सी के प्रमोशन के लिए दिए एक इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने बताया कि आजकल के दर्शकों को बॉलीवुड से क्या शिकायत है।भारत भ्रमण कर रहे हैं अनुभव सिन्हा Digital Commentary के साथ खास बातचीत में अनुभव सिन्हा ने कहा कि वो इन दिनों भारत के छोटे शहरों का भ्रमण कर रहे हैं। वो छोटे-छोटे शहरों में जाते हैं। वहां, वो उन शहरों के डिजिटल कंटेंटे क्रिएटर से मिलते हैं। लोकल दुकानों पर जाते हैं। इस दौरान वो वहां के रहने वालों से बातचीत और मुलाका...