कानपुर, मई 30 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हिंदी पत्रकारिता के 200 साल के गौरवशाली सफर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने स्मारिका ''हिंदी पत्रकारिता के गौरवमयी 200 साल की गौरव गाथा (1826-2026)'' का प्रकाशन किया। इसका विमोचन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कैंपस के सेंटर फॉर अकादमिक में किया। विमोचन करते हुए कुलपति प्रोफेसर पाठक ने हिंदी पत्रकारिता के उन तमाम महानायकों, संस्थाओं और गुमनाम क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कलम को हथियार बनाकर देश और समाज की सेवा की। उन्होंने कहा कि आज से ठीक दो सदी पहले, 30 मई 1826 को जब पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता की धरती से ''उदंत मार्तंड'' का पहला अंक निकाला था, तब यह कल्पना मुश्किल थी यह छोटा सा पौधा 200 सालों के बाद विशाल वट-वृक्ष बन ...