नई दिल्ली, जुलाई 26 -- 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले सियासी बयानबाजी गर्माने लगी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुले मंच से गठबंधन का बड़ा ऑफर दिया है। ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने को तैयार है। मुरादाबाद रैली में ओवैसी ने वोट बंटवारे और मुस्लिम वोटों के बिखराव पर खुलकर बात की।अभी हाथ मिला लो बाद में रोना नहीं: औवेसी AIMIM चीफ ने कहा, "मजलिस (AIMIM) नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाए। मैं हाथ मिलाने को तैया...