छपरा, मई 5 -- फोटो 15 : मंगलवार को पहाड़पुर में एनएच-722 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों की बढ़ती संख्या अब गंभीर खतरे का संकेत बन चुकी है। नियमों में स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद ट्रक चालक खुलेआम हाईवे किनारे वाहन खड़ा कर रहे हैं। जिले में 6 नेशनल हाईवे (दो निर्माणाधीन) और 3 स्टेट हाईवे हैं, जहां हर वर्ष 400 से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है। 18 से अधिक ब्लैक स्पॉट पहले ही चिन्हित किए जा चुके हैं, लेकिन अवैध पार्किंग ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। रात के समय यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जब अचानक सामने खड़े ट्रक बड़े हादसों का कारण बनते हैं। यह भी पढ़ें- लापरवाह ड्राइविंग व संकेतकों की कमी से बढ़ रहे सड़क हादसेलाइन होटलों के पास बढ़ता खतरा, पार्क...