रांची, जून 17 -- रांची। 'हांडी की महक' क्लाउड किचन ने झारखंड के विशेष कार्यक्रमों में अपने लजीज स्वाद से अलग पहचान बनाई है। हाल ही में जेसीएसआईटी जैसे बड़े कार्यक्रम में भी इस कैटरिंग ने शानदार सेवाएं दीं। संस्थापक ने बताया कि वे भोजन में केवल ताजी और प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करते हैं। ताजे मसालों के प्रयोग से खाना बिल्कुल घर जैसा स्वादिष्ट बनता है। साथ ही, खाना बनाते समय शुद्धता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह भी पढ़ें- चॉपर को समझते हैं सिर्फ सब्जी काटने की मशीन? ये 6 काम भी निपटाएगा मिनटों में!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...