'हर-हर शंभू' से गूंज ऑडिटोरियम, आनंदित हुए श्रोता
गोरखपुर, फरवरी 18 -- मोबाइल की झिलमिलाती रोशनी के बीच गया 'हर-हर शंभू', लोग बोले वन्स मोर -योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गायिका अभिलिप्सा पांडा ने बिखेरा सुरों का जादू -'राधा रानी लागे', 'राधे राधे गोविंद राधे' जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूमे लोग गोरखपुर, निज संवाददाता। रामगढ़झील के किनारे स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मंगलवार की रात भक्ति की रसधार बही। उड़ीसा की प्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खचाखच भरे प्रेक्षागृह में देर रात तक भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। रात करीब आठ बजे महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और पूर्व महापौर सत्या पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अभिलिप्सा मंच पर पहुंचीं, प्रेक्षागृह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.