'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय
आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। भगवान शिव की आराधना को समर्पित सावन माह के पहले सोमवार पर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा। इसे देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख मंदिरों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाएगी। सावन के पहले सोमवार को लेकर रविवार से ही शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। श्रद्धालुओं की लंबी कतारों को देखते हुए मंदिर समितियों ने एक दिन पहले ही बांस-बल्ली और रस्सियों की मदद से बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.