'हर हरकत पर नजर है', कश्मीरी पंडितों को आतंकियों ने दी धमकी; पत्र में नाम तक लिख दिया
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी दी गई है। चिंता की बात यह है कि इस बार धमकी वाले पत्र में लोगों के मकान नंबर और गली नंबर तक का जिक्र है। लंबे समय के बाद इस तरह की धमकी कश्मीरी पंडितों को दी गई है।इसमें दर्जनों कश्मीरी पंडितों के नाम और उनका पूरा पता लिखा हुआ है। आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को गद्दार बताया और कहा कि वे दिल्ली में बैठे अपने मालिकों के इशारे पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन जांच कर रहा है कि ये दो पत्र किसने भेजे हैं। इस पत्र में कहा गया है, जो कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़कर नहीं गए थे वे सुरक्षित हैं। वहीं जो कश्मीर छोड़कर चले गए हैं वे आरएसएस का अजेंडा चला रहे हैं। अहमद बिलाल नाम से साइन पत्र में कहा गया, मैंने पहले भी चेतावनी दी और इन लोगों की हर हरकत पर हमारी नजर है।लश्कर के जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.