किशनगंज, सितम्बर 4 -- किशनगंज। बुधवार को सिविल कोर्ट, किशनगंज की आंतरिक शिकायत समिति के तत्वावधान में राहत संस्था एवं आई पार्टनर के सहयोग एवं सौजन्य से पोश कानून पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में सिविल कोर्ट के कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नम्रता तिवारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशनगंज ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का अधिकार है। उन्होंने सभी कर्मियों से पोश कानून के प्रावधानों को समझने तथा कार्यस्थल पर स्वस्थ एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए...