'हर दिन इंच-दर-इंच जमीन खो रहे हैं', चीनी घुसपैठ की जांच करेगी सरकार; क्या बोली भारतीय सेना?
ईंटानगर, जून 30 -- अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा घुसपैठ और पैतृक जमीन पर कब्जे के दावों ने चिंता बढ़ा दी है। सीमावर्ती इलाके में सक्रिय एक स्थानीय समुदायिक संगठन के इन आरोपों के बाद अरुणाचल प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है। राज्य के गृह मंत्री मामा नटुंग ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सरकार इन दावों की सच्चाई का पता लगाने के लिए एक विशेष समिति का गठन करेगी। हालांकि खुद भारतीय सेना ने इन दावों का खंडन किया है।स्थानीय संगठन का क्या है आरोप? अपर सुबनसिरी जिले के ताकसिंग इलाके में काम करने वाली 'नाह वेलफेयर सोसाइटी' (NWS) ने हाल ही में जिले के डिप्टी कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत-चीन सीमा पर चीनी सेना की गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठन का दावा है कि चीनी सरकार तेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.