किशनगंज, अगस्त 14 -- टेढ़ागाछ। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक व स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैली भारत-नेपाल सीमा स्थित माफी टोला एसएसबी कैंप पहुंची। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। वहीं, लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने व 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। माफी टोला एसएसबी कैंप पहुंचने पर एसएसबी पदाधिकारियों व जवानों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए प्...