लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं संघर्ष के बल पर ही अपना दल (एस) प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक शक्तियों में अपना स्थान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरना होगा।

संगठन को मजबूत बनाना उन्होंने पार्टी के महत्वाकांक्षी 'हर घर झंडा' अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मंगलवार को लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम सभी का अस्तित्व और सम्मान पार...