'हम' ने बनाए 18 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव, 27 प्रदेश सचिव
पटना, अगस्त 21 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) ने शुक्रवार को प्रदेश कमेटी एवं जिला अध्यक्षों की नयी सूची जारी की। नयी प्रदेश कमेटी में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 01 कोषाध्यक्ष, 27 प्रदेश सचिव, 02 मीडिया प्रभारी एवं 16 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने इसकी घोषणा की। पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की। शिवेंद्र सिंह को युवा प्रकोष्ठ, स्मिता शर्मा को महिला प्रकोष्ठ, मुकेश मांझी को एससी-एसटी प्रकोष्ठ, शकील हाशमी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राजीव रंजन को किसान प्रकोष्ठ, श्रीकांत प्रसाद को विधि प्रकोष्ठ, डॉ. प्रभात कुमार को चिकित्सा प्रकोष्ठ, प्रकाश विनोद कुमार उर्फ गणेश जी को दिव्यांग प्रकोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.