नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बॉलीवुड एक्टर गोविंदा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांस के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। गोविंदा ने एक्शन से लेकर कॉमेडी और विलेन तक के रोल को पर्दे पर जिया है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी वक्त गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर खबरों में हैं। सुनीता ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का कई बार दावा किया। हालांकि, गोविंदा ने इसे गलत बताया। इसी बीच अब गोविंदा ने अपने लेटेस्टेंट इंटरव्यू में इन सभी बातों का खुलकर जवाब दिया।गोविंदा ने सुनीता ने बताया अपना पहला प्यार बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी कि गोविंदा ने हाल ही में एबीपी न्यूज को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान गोविंदा ने अपनी प...