नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी फिल्मों का नाम लिया जाता है, डायरेक्टर डेविड धवन को जरूर याद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में तमाम कॉमेडी फिल्में डायरेक्ट कीं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त जैसे तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन डेविड धवन ने कभी शाहरुख खान के साथ काम नहीं किया है। अब डेविड धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन के दौरान बताया कि उन्होंने क्यों कभी शाहरुख खान के साथ फिल्म नहीं बनाई।शाहरुख खान के साथ कभी क्यों नहीं किया काम? पिंकविला से खास बातचीत में डेविड धवन से पूछा गया कि क्यों उन्होंने कभी शाहरुख खान के साथ काम नहीं किया? इसपर डेविड धवन ने कहा- "ऐसी बात नहीं है। मुझे याद है एक वक्त था जब हम साथ में कुछ प्लान कर रहे थे। लेकिन मैं हमेशा व्यस्त रहता था। हमेशा, मेर...