नई दिल्ली, जुलाई 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो चुके हैं और बीती दो रात में लगातार दो वीडियो शेयर कर चुके हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि पेपर लीक को मामूली विषय नहीं और इसके साथ ही पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए सख्त कानून लाने की भी बात कही। पीएम मोदी के अचानक इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव होने और लगातार रील्स अपलोड करने को युवाओं से जोड़कर देखा जा रहा है जो कि अपना काफी समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करता है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि वे भी प्रधानमंत्री की रील्स को शेयर करेंगे मगर उन्हें एक शर्त पूरी करनी होगी।सीजेपी बोली युवाओं का गुस्सा काफी बढ़ चुका है सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि 'मोदी जी अगर रात में रील्स बना रहे हैं तो जरूर सिस्टम में कोई दिक...