नई दिल्ली, जुलाई 13 -- शिक्षाविद और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 16वें दिन आम आदम पार्टी (आप) का साथ मिला। पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी समेत पार्टी के अन्य नेता प्रदर्शन स्थल पहुंचे। इस दौरान आतिशी ने वांगचुकी की गिरती सेहत पर चिंता जताई। आतिशी ने अपने संबोधन में कहा 'सोनम जी का ये हाल देखकर मेरी आंखों में आंसु आ गए हैं। वो व्यक्ति जिसने शिक्षा में एक क्रांति की शुरुआत की जिसको पूरे देश ने देखा। आज वो इंसान 16 दिन से बिना कुछ खाए इतनी गर्मी में अनशन पर बैठा हुआ है। जिसका साढ़े आठ किलो वजन कम हो गया है शुगर 60-70 पर पहुंच गया है और ब्लड प्रेशर इतना कम हो गया है। अगर आप और हम इस हाल में होते न तो हम अस्पताल की इमरजेंसी में होते।'आतिशी ने कहा - सरकार गूंगी-बहरी पत्थर दिलवा...