नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित का एक ऑडियो वायरल हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुद यह ऑडियो शेयर किया है। इस ऑडियो में अनिल पंडित ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी दी है और उनसे जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की है।अनिल पंडित ने सलमान खान से क्या कहा? अनिल पंडित ने कहा, "सलमान खान मेरी बात ध्यान से सुनो। अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी, तो हम तुम्हारे घर में एक कुत्ता भी नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। यह बात दिमाग में बिठा लो। यह मत सोचना कि तुम सुरक्षा में हो तो तुम्हारा कुछ नहीं होगा।"टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद जारी हुआ यह ऑडियो यह ऑडियो टाइगर श्...