कानपुर, जून 4 -- कानपुर देहात। डीएम के गोद लिए गए आदर्श ग्राम मड़वाई में आंधी के कारण टूटे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने गये लोगों से जेई ने अभद्रता की। मामले में ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर जेई के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। बीते चार दिनों से मड़वाई गांव में आंधी-तूफान के बाद बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। उक्त गांव डीएम का गोद लिए गए आदर्श गांव में शमिल है। गांव के आशीष यादव ने बताया कि डीएम द्वारा गोद लिये जाने के कारण एक आदर्श गांव है। जिसको लेकर विकास योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीण परेशान नहीं होते थे। यह भी पढ़ें- आठ दिन से टूटे पड़े बिजली के खंभे, दर्जनों गांव की आपूर्ति प्रभावित आरोप है कि 28 मई को आई तेज आंधी-तूफान के कारण गांव के मुख्य मार्ग और गलियों में बिजली के हाईटेंशन व घरेलू सप्लाई के तार टूटकर जमीन पर गि...