वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, हिटी। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी विवाद का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करने की पहल की है। इसी सम्बंध में मंगलवार को कचहरी परिसर स्थित मनोरंजन भवन में तीन सदस्यीय न्यायिक समिति ने हिंदू औऱ मुस्लिम पक्षों की मध्यस्थता बैठक कराई। हिंदू पक्ष ने साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि हमें बीच का रास्ता मंजूर नहीं है। हमें समझौता नहीं, ज्ञानवापी भूमि पर मंदिर का अधिकार मिलना चाहिए। मुस्लिम पक्ष ने दावा पेश करते हुए कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद है और मस्जिद रहेगी। किसी भी परिस्थिति में दावा नहीं छोड़ेंगे। कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। इस बहुचर्चित प्रकरण में मध्यस्थता के जरिए समाधान पर एक दिन पहले से ही हिंदू और मुस्लिम पक्ष की ओर से सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे थे। मंगलवार को समिति के समक्ष वार्ता के दौरान भी यही साफ-साफ दिखा ...