नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें वकीलों को कथित धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से वकीलों के खिलाफ AK-47 राइफल का इस्तेमाल करने के संबंध में धमकी दी थी। इससे पहले मंगलवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर वकीलों के खिलाफ कथित धमकी भरी टिप्पणी करने के मामले में स्वत: संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था और वकीलों से इस मामले में औपचारिक याचिका दाखिल करने को कहा। अदालत ने भरोसा दिया था कि याचिका मिलने पर उस पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की व्यवस्था की जाएगी और मामले को देखा जाएगा। यह भी पढ़ें- एसीपी पर व...